बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रशासन की लापरवाही से बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय के पास किया प्रदर्शन, सरकारी सुविधा देने का किया मांग

BIHAR NEWS : प्रशासन की लापरवाही से बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय के पास किया प्रदर्शन, सरकारी सुविधा देने का किया मांग

BHAGALPUR : गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग खाने से लेकर रहने और पशु चारा तक के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। सुरक्षित रहने के लिए लोगों ने जहां आशियाना बनाया हैं। 


वहां प्रशासन की ओर से सिर ढकने के लिए एक पन्नी तक भी मुहैया नहीं कराया गया है। साथ ही किसी तरह का खाने, रहने, पशु चारा या फिर कोई अन्य दवा की व्यवस्था भी नहीं की गई है। जिससे बाढ़ पीड़ित काफी परेशान है। 

प्रशासन की लापरवाही से सबौर प्रखंड के अंतर्गत रजनदी पुर, बाबूपुर फरक्का मलखा ललक, घोषपुर, शंकरपुर के अलावे कई ग्रामीण आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों का घेराव करते दिखे। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है की हमें जल्द से जल्द सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाए। जिससे हम लोगों का जीवन सामान्य तरीके से चल सके। हम लोगों के पास बाढ़ से घिर जाने के कारण ना तो खाने की व्यवस्था है ना कोई और व्यवस्था है। जल्द से जल्द प्रशासन इस पर ध्यान दें नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा।

भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Suggested News