बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में खुशियों का माहौल गम में बदला : द्वार लगने के दौरान डीजे ट्राली पलटने से 8 वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत

शादी में खुशियों का माहौल गम में बदला : द्वार लगने के दौरान डीजे ट्राली पलटने से 8 वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत

MASAURHI : शादी का माहौल उस वक्त गम में बदल गया जब डीजे ट्रॉली अचानक से पलट गई। डीजे ट्रॉली पलटने से भीड़ में डांस कर रहे एक 8 वर्षीय बच्चे समेत एक डीजे स्टाफ की दबने से मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की पुत्री अनीता कुमारी कि रविवार को शादी होनी थी। थाना क्षेत्र के गेल्हाबिगहा से रविवार की रात बारात आई थी। देर रात दरवाजा लगने की तैयारी हो रही थी। बारात दुल्हन के घर के पास पहुंच चुकी थी और दूल्हे के स्वागत की रस्म निभाई जा रही थी। दूसरी तरफऔर वर-वधू पक्ष के लोग खुश थे और डीजे की धुन पर नाचने गाने में व्यस्त थे। तभी एक हादसा हो गया। यहां बारात में बुलाई गई डीजे ट्रॉली ही पलट गई। इस दौरान ट्रॉली के पास मौजूद डीजे का एक स्टाफ समेत एक 8 वर्षीय बालक उसकी चपेट में आ गए और दोनों ट्रॉली के नीचे दब गए।

आनन फानन में ट्रॉली को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया और दोनों के परिजनों ने प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल मसौढ़ी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृत बच्चा थाना क्षेत्र के मन्निचक निवासी गोपाल कुमार का 8 वर्षीय पुत्र है। जो अपनी ममेरी बहन अनीता की शादी में आया था। इधर इस घटना के बाद जश्न का माहौल गम में बदल गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। 



Suggested News