बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबुओं को मिल गयी चेतावनी,काम करिए नहीं तो वीआरएस देकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

बाबुओं को मिल गयी चेतावनी,काम करिए नहीं तो वीआरएस देकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा

PATNA : बिहार सरकार से सम्बंधित इस विभाग के प्रधान सचिव ने अपने मातहत अधिकारियों को साफ साफ कह दिया है कि काम कीजिए या बाहर जाइए।

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक विवेक कुमार सिंह ने भू सर्वेक्षण कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर समय सीमा के अंदर जमीन से जुड़े समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो समझ लीजिए वीआरएस देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। अगर अच्छा काम कीजिएगा तो पुरस्कृत भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार सिंह बुधवार की देर शाम सर्वे की समीक्षा कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने बैठक में यह चेतावनी अपने मातहत कर्मचारियों को दी। उन्होंने कहा की सर्वे का मूल्यांकन और कर्मचारियों के काम का मूल्यांकन दोनों प्रतिदिन होगा। 

उन्होंने कहा है कि प्रत्येक अमीन को प्रतिदिन कम से कम 100 प्लॉटों का निपटारा करना होगा। कानूनगो और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तेजी से सुनवाई करें वरना उनकी खैर नहीं। अनिश्चितकाल तक सुनवाई करने वाली प्रक्रिया से बचिए।

विवेक कुमार सिंह ने अधिकारियों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो आंकड़ों की बदौलत परिणाम पेश करते हैं।

Suggested News