बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के इस आईटी कंपनी के कर्मियों की बल्ले बल्ले, मैनेजमेंट ने गिफ्ट की कार, आई फोन और सोने के सिक्के

देश के इस आईटी कंपनी के कर्मियों की बल्ले बल्ले, मैनेजमेंट ने गिफ्ट की कार, आई फोन और सोने के सिक्के

N4N DESK : कर्मचारियों के बेहतर परफॉर्मेंस और वफादारी निभाने के लिए कंपनियां तरह-तरह से प्रोत्साहित करती रहती हैं। कई बार उन्हें वेतन में बढ़ोतरी और बोनस का लाभ दिया जाता है। लेकिन इन सबसे आगे बढ़कर चेन्नई की आईटी कंपनी Ideas2IT ने अपने 100 कर्मचारियों को मारुति की विभिन्न कारें तोहफे में दी है। बता दे की 100 कर्मचारियों के कारों में मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट, मारुति बलेनो, मारुति ब्रेजा, मारुति एर्टिगा और मारुति एक्सएल6 शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कुछ कर्मचारियों को सोने के सिक्के और आईफोन गिफ्ट में मिले हैं। 

कम्पनी में कर्मचारियों को कारें व अन्य तोहफे देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें Ideas2IT की सीईओ गायत्री विवेकानंदन खुद भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया की कंपनी के तरक्की के बाद उन्होंने कर्मचारियों से प्रॉफिट और वेल्थ शेयरिंग का एक नया तरीका अपनाया है। कंपनी का कहना है की आने वाले समय में वो ऐसे और इनिशिएटिव शुरू करेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विवेकानंद ने कंपनी ने इन सब गिफ्टों में 15 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। गिफ्ट में कार पाने के बाद उत्साहित एक कर्मचारी ने कहा की संस्थान से गिफ्ट पाना हमेशा शानदार होता है। कंपनी हर मौकों पर सोने के सिक्के और आईफोन जैसे गिफ्ट के साथ कर्मचारियों से खुशी साझा करती है। कार हम लोगों के लिए बड़ी चीज है। 

प्रेरणा शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News