बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मॉब लिंचिंग पर बीजेपी नेता आर के सिन्हा का बड़ा बयान, कहा-न्याय प्रक्रिया में देरी इसका सबसे बड़ा कारण

मॉब लिंचिंग पर बीजेपी नेता आर के सिन्हा का बड़ा बयान, कहा-न्याय प्रक्रिया में देरी इसका सबसे बड़ा कारण

PATNA : मॉब लिंचिंग को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। आर के सिन्हा ने मॉब लिंचिंग के लिए न्याय प्रक्रिया में होने वाली देरी को सबसे बड़ा कारण बताया है। 

आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद ने कहा है कि हमारी न्याय प्रक्रिया में देरी होने की वजह से जनआक्रोश बढ़ा है और इसके चलते मॉब लीचिंग की घटना हो रही है। 

आर के सिन्हा  अगर चार्जशीट होती है और एक या दो महीने में सजा दे देते हैं तो जनता का विश्वास बना रहता है, लेकिन यहां तो डेट पर डेट दिया जाता है। 

सासंद ने कहा कि याद कीजिए निर्भया कांड को। हालांकि वह के एक पुराना मामला है जिसमें दोषी को फांसी की सजा हो चुकी है, लेकिन अब तक फांसी नहीं दी गई है। 

उन्होंने कहा कि देश में न्यायिक प्रक्रिया को सुधारने की जरूरत है। देश में जो भी अव्यवस्था है, वो न्यायिक प्रक्रिया में विलंब के कारण है।  देश में कई बड़ी-बड़ी घटना हुई है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया के सही निष्पादन से रोका जा सकता था। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News