बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक की मौके पर मौत, दुसरे की हालत गंभीर

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, एक की मौके पर मौत, दुसरे की हालत गंभीर

KAIMUR : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। अनुमण्डल अस्पताल मोहनिया में इलाज के बाद उसे बनारस रेफर कर दिया गया है। वहीँ इस घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गाँव के पास की बताई जा रही है। 

मृतक की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी रामबचन सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ दुखन यादव के रूप में गयी है। वहीं घायल राजीव कुमार सिंह पिता राम कृपाल सिंह बताया गया है। बताया जाता है कि जितेंद्र सिंह एवं राजीव कुमार दोनों बाइक से मोहनिया में बाजार करने आ रहे थे। इसी दौरान शाहबाजपुर गांव के पास सामने से अचानक एक कुत्ता आ गया। उसको बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट सड़क किनारे पलट गया। जहाँ मौके पर एक जितेंद्र सिंह की मौत हो गयी और राजीव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जहाँ देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और लोगों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। साथ ही घायल को इलाज के लिये अनुमण्डल अस्पताल मोहानिया में ले गये। जहाँ चिकित्सक ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया और राजीव सिंह को इलाज के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News