बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मासूम से कैसी दुश्मनीः खेत से दो बच्चों का शव बरामद, हालत देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने फेर लिया मुंह, पुलिस की छानबीन जारी

मासूम से कैसी दुश्मनीः खेत से दो बच्चों का शव बरामद, हालत देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने फेर लिया मुंह, पुलिस की छानबीन जारी

BAHRAICH: जिले के एक गांव में शुक्रवार की रात हत्यारों ने दो बच्चों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों को गन्ने के खेत में फेंक दिए। सुबह ग्रमीणों ने शवों को देखा तो हलचल मच गई। सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर थाने पर ले आई है। खबर लिखे जाने तक बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के गजाधरपुर से बसंता जाने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार की सुबह गन्ने के खेत से एक लड़के और एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब 8 वर्ष और लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों बच्चों के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे, हालांकि निचले हिस्से पर कपड़े हैं। दोनों बच्चों की धान के खेत मे गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। इसके बाद शव को धान के बगल गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने खेत में शव देखा। खबर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर हजारों की संख्या मे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। मौके से सिर्फ मास्क मिला है। घटना की सूचना पर सिओ कमलेश कुमार एसओ राजेश कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये है हजारों की संख्या मे लोग बच्चों की शिनाख्त करते रहे, लेकिन अभी तक पहचान नही सकी है। सीओ ने दोनों शवों को कब्जे मे कर थाने पर भेज ले आये हैं। घटना स्थल पर सीओ, एसओ के आलावा एसओ कैसरगंज मधुपनाथ मिश्र, डॉग फिंगरप्रिंट स्पर्ट समेत पुलिस जांच की   कार्यवाही शुरू की है। एसपी सुजाता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अपराधियों के लिए बहराइच जिला सेफ जोन बन गया है। शनिवार को फखरपुर इलाके में 2 मासूमों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों मासूमों को गला रेतकर मौत के घाट उतारा था। मृतक मासूमों में एक बालक व दूसरी बालिका है।  मरने वाले मासूम बच्चे कौन थे,कहा के रहने वाले है और उनकी किसी से क्या दुश्मनी थी, क्यो उनकी इतनी बेरहमी से हत्या की गई ये बात सभी की समझ से परे है। बहराइच जिले  में जिस तरह लगातार आपराधिक वारदातें हो रही है उससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। सबसे बड़ी बात की भारत नेपाल सीमा से सटे जिले बहराइच की एसपी को अगर कोई महत्वपूर्ण सूचना भी देना चाहे तो उनसे बात हो पाना संभव ही नही होता। लगातार बढ़ी घटनाओं को देखकर अब ये चर्चा आम हो चली है कि एसपी सुजाता सिंह जिले को संभालने में नाकाम है। 


Suggested News