बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

खेत में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

NAWADA : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआ-नारदीगंज पथ स्थित शांतिनगर में एक खेत शव बरामद किया गया। युवक की लाश आम के पेड़ से लटकी पाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह कुछ लोग खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई।

मृतक की पहचान हिसुआ नगर निवासी फागू सिंह 40 वर्षीय दामाद रामवरण सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मूलरुप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गढीधोकपुरा गांव का निवासी था और काफी समय से हिसुआ नगर पंचायत के वार्ड एक शांतिनगर में किराए पर रहता था। वह हिसुआ में ही ऑटो चलाया करता था। 

मृतक की पत्नी दुर्गी देवी ने बताया कि वह फोरलेन निर्माण कंपनी में खाना बनाने का काम करती है। उसके पति ऑटो चलाकर जीवन-यापन कर रहे थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है और पांचूगढ़ निवासी मुकेश कुमार व उनके अन्य साथियों पर आरोप लगाया है। 

पत्नी ने बताया कि 15 हजार रुपये मुकेश के यहां बकाया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। महिला ने यह भी बताया कि पहले वह अपने पति और बच्चों के साथ उसी के मकान में किराए पर रहा करती थी। बकाया पैसा मांगने के कारण 10 दिन पूर्व मकान जबरन खाली करा दिया था। उस समय भी धमकी दी गई थी। 

वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की हत्या हुई है या आत्महत्या, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक की पत्नी की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News