बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा लाया गया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का पार्थिव शरीर, सीएम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा लाया गया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का पार्थिव शरीर, सीएम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह का पार्थिव शरीर बिहार विधानसभा लाया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईवर से प्रार्थना की।

स्वर्गीय सदानंद सिंह के पार्थिव शरीर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। बिहार विधानसभा परिसर में पुष्प-चक्र अर्पित करने के पचात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश से बात कर उन्हें सांत्वना दी।


श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सदानंद बाबू के निधन से हमलोग बहुत दुखी हैं। वे एक लोकप्रिय नेता रहे हैं। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं साथ ही विधानसभा के 9 बार सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सभी से मित्रवत व्यवहार था। हमलोगों का भी उनसे बहुत पहले से संबंध रहा है। उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं थी, बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वो बीमार पड़े थे तो उनके पुत्र से बातचीत भी हुई थी। वे दिल्ली से लौटकर आए तो यहां भी उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक उनका निधन हो गया है, इससे हम सब लोगों को बहुत दुख हुआ है। उनके पुत्र से भी हमने बातचीत की है। वे बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे हैं, हमलोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा का भाव है। हमलोग सभी उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनके प्रति आदर का भाव रखते हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।


Suggested News