बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शादी के एक दिन बाद ही विधवा हो गयी दुल्हन, बारात से लौटने के बाद दुल्हे की हुई मौत

BIHAR NEWS : शादी के एक दिन बाद ही विधवा हो गयी दुल्हन, बारात से लौटने के बाद दुल्हे की हुई मौत

BETTIAH : बिहार के बेतिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसे जानकार हर किसी के आँख में आंसू आ जा रहे हैं। जिले में एक दुल्हन के अभी हाथों के मेहंदी भी नहीं छुटी थी की दुल्हे की मौत हो गयी। मात्र एक दिन की दुल्हन देखते ही देखते विधवा बन गयी है। मामला बेतिया के लौरिया प्रखंड के छरदवाली बसंतपुर का है। जहां दुल्हन के ससुराल पहुँचते ही दूल्हे की मौत हो गयी। 

बताया जा रहा है कि 29 नवंबर सोमवार के दिन  शादी करने गया दूल्हा जैसे ही दुल्हन को अपने घर लेकर पहुंचा। उसके कुछ ही देर बाद दूल्हे की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई है। 

पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया अजय सिंह उर्फ सरकारी सिंह ने बताया की कल ही चंद्रशेखर के पुत्र मनीष की बारात गयी थी। लेकिन बारात से वापस लौटने के बाद ही दुल्हे की तबियत अचानक ख़राब हो गयी। थोड़ी देर के बाद ही उसका निधन हो गया। इसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है और मात्र एक दिन पहले की दुल्हन आज विधवा हो गयी है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट  

Suggested News