बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन के भाई से बाराती की हुई लड़ाई तो दूल्हा ने शादी से किया इंकार, मामला थाना पहुँचने के बाद वर ने वधू को पहनाई माला

दुल्हन के भाई से बाराती की हुई लड़ाई तो दूल्हा ने शादी से किया इंकार, मामला थाना पहुँचने के बाद वर ने वधू को पहनाई माला

AURANGABAD : जिले के देवकुंड धाम में शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन दुल्हन के भाई की किसी बात को लेकर बारातियों से लड़ाई हो गई। जिसके कारण दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया और शादी करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पूरे मामले को देवकुंड थाने की पुलिस को बताया। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने समाजसेवियों की मदद से आज देवकुंड थाने के दूधेश्वरनाथ मंदिर में शादी कराई। थानेदार सहित समाजसेवी बाराती बने और शादी के बाद वर वधु को आशीर्वाद दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दाउदनगर थाना के जमुआंव गांव के निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री सविता कुमारी की शादी अरवल जिले के रामपुर गांव के रहनेवाले स्वर्गीय गणेश पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान से देवकुंड दुधेश्वर मंदिर परिसर में होना था। जहां वर पक्ष और वधु पक्ष के लोग शादी में शामिल होने देवकुंड धाम पहुंच चुके थे। शादी की रस्म चल रही थी। तभी किसी बात को लेकर लड़की के भाई के साथ बारातियों की तू तू मैं मैं हुई और बात ज्यादा बढ़ गई। बारातियों की लड़की के भाई के साथ लड़ाई की नौबत आ गयी। इसी बीच किसी ने दूल्हे को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद दूल्हा आक्रोश में आकर शादी करने से इनकार कर दिया। वधू पक्ष वाले बहुत मिन्नतें की मगर दूल्हा मानने को तैयार नहीं था और वापस अपने गांव लौट गया। शादी की पूरी तैयारी धरी की धरी रह गई। 

लड़की वालों को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सूचना देवकुंड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने लड़का पक्ष और लड़की पक्ष को बुलाया और बहुत समझाया। फिर भी बात बनते नहीं दिखी। थक हार कर थानाध्यक्ष ने समाजसेवी तथा ग्रामीणों को बुलाया तब जाकर बात बनी। दोनों पक्षों में समझौता के बाद दूल्हा शादी करने के लिए तैयार हुआ। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला डाला। सात फेरे लिए और दूल्हा ने दुल्हन की मांग सजाई। इसके बाद बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News