बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा कि जयमाल और फेरों के बाद भी कर दिया शादी से इनकार

दुल्हन ने देखा कुछ ऐसा कि जयमाल और फेरों के बाद भी कर दिया शादी से इनकार

नई दिल्ली. शादी के रस्मों को निभाया जा रहा था, वैवाहिक विधान भी शुरू हो गए, यहाँ तक कि दूल्हा और दुल्हन ने जयमाल और फेरों की रस्में भी निभा ली लेकिन अचानक दुल्हन ने दूल्हे में कुक ऐसा देखा कि वह शादी करने से इनकार करने लगी. यहाँ तक कि दुल्हन की जिद के कारण अंततः बारात बिना शादी के ही लौट गई. 

बिना विवाह के बारात लौटने का यह मामला अलीगढ़ का है. यहाँ के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सिरोली में सोमवार को एक लडकी की शादी थी. बारात भी समय से आई और सारे विधान होने लगे. जब कन्यादान का रस्म चल रहा था तब अचानक दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी और वह दंग रह गई. लड़के की हाथ की तीन अंगुली कटी हुई देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. 

बुलंदशहर के छतारी के गांव सालाबाद से आई बारात वालों ने इसका विरोध किया. अंततः हो हंगामा बढ़ने पर मामले को सुलझाने के लिए पुलिस बुलाई गई. पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया क्योंकि लड़की ने साफ तौर पर उस लड़के से शादी करने से मना कर दिया. अंत में बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई. 

Suggested News