बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के लिए दूल्हे ने रखी ऐसी शर्त, जिसे जानकर वधू पक्ष रह गया हैरान बदले में दूल्हे को दी अनोखी सौगात

शादी के लिए दूल्हे ने रखी ऐसी शर्त, जिसे जानकर वधू पक्ष रह गया हैरान बदले में दूल्हे को दी अनोखी सौगात

NEWS4NATION DESK : शादी से ठीक पहले दूल्हे ने वधू पक्ष के सामने ऐसी शर्त रखी जिसे जानकर लड़की वाले हैरान रह गए। शर्त को जानने के बाद लड़की के घरवालों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बदले में वधू पक्ष ने भी वर को ऐसी सौगता दी जिसे देखकर दूल्हे के साथ-साथ बाराती भी काफी खुश हुए। 

दरअसल, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में रहने वाले सूर्यकांत बरीक पेशे के एक शिक्षक हैं। उनकी शादी पूर्वी मिदनापुर की रहने वाली प्रियंका बेज से हुई है।सूर्यकांत ने अपनी शादी में दहेज लेने से मना कर दिया था, लेकिन जब वह शादी करने के लिए विवाह स्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।क्योंकि दुल्हन के परिवार ने उन्हें एक ऐसी चीज दी जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था।  

सूर्यकांत को उनके ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की एक हजार किताबें दीं। जिसमें रबींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चटर्जी और शरत चंद्र चटोपाध्याय जैसे देश के नामी बंगाली लेखकों के अलावा हैरी पॉटर जैसी किताबें भी शामिल हैं। दुल्हन के परिवार ने इन किताबों को150किलोमीटर दूर से मंगवाया था।

वहीं दुल्हन प्रियंका का कहना है कि उन्हें ऐसी शादी में यकीन नहीं है, जिसमें दहेज लिया-दिया जाए। उन्होंने खुशी जताई है कि उनके पति भी दहेज प्रथा के खिलाफ हैं।  बता दें कि इस शादी में आने वाले मेहमानों से भी अपील की गई थी कि वो कोई भी कीमत गिफ्ट न लाएं, बल्कि इसके बदले में वो भी दूल्हा-दुल्हन को किताबें ही गिफ्ट करें।

Suggested News