बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत सरकार के आगे झुकी ब्रिटिश हुकूमत, कोविशिल्ड लेनेवालों को इंग्लैंड में क्वारंटाइन रहने की अनिवार्यता खत्म

भारत सरकार के आगे झुकी ब्रिटिश हुकूमत, कोविशिल्ड लेनेवालों को इंग्लैंड में क्वारंटाइन रहने की अनिवार्यता खत्म

NEW DELHI : ब्रिटेन में कोविशील्ड लेकर जानेवाले भारतीयों को 10 दिन तक क्वारंटाइन में बिताने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। भारत सरकार के दबाव के आगे झूकते हुए ब्रिटेन सरकार ने अब भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की शर्त को खत्म करने का ऐलान किया है। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या फिर उसकी सरकार द्वारा अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा।

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या यूके द्वारा अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन लेने वालों को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा। इससे पहले ब्रिटेन की सरकार ने यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया था। ब्रिटेन का यह नया निमय 4 अक्टूबर से अमल में आ गया था। 

भारत सरकार ने लिया था फैसला

ब्रिटेन में कोविशील्ड लेनेवाले भारतीयों को क्वारेंटाइन करने के फैसले के बाद भारत सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नया नियम बना दिया था। जिसके तहत भारत ने ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना जरूरी कर दिया है। भारत की ओर से जारी किए गए ये नए 4 अक्टूबर से लागू हो गए हैं। इन नियमों से किसी भी देश की नागरिकता रखने वाले लोगों को कोई छूट नहीं है। यही नहीं इसके लिए वैक्सीनेशन के स्टेटस का भी कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। भले ही आने वाले यात्री को कोरोना वैक्सीन के दो टीके लग चुके हों, लेकिन उसे आइसोलेशन में रहना होगा।

Suggested News