बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनाज को अनलोड कराने देर रात घर से निकला था व्यावसायी, सुबह मिली लाश, शरीर पर थे गोली मारने के निशान

अनाज को अनलोड कराने देर रात घर से निकला था व्यावसायी, सुबह मिली लाश, शरीर पर थे गोली मारने के निशान

KATIHAR : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र  में गोली मारकर व्यवसायी की करने का मामला सामने आया है। जहां घर लौट रहे  अनाज के खरीद बिक्री का काम करनेवाले व्यावसायी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मृत व्यावसायी का नाम मिंटू सिन्हा बताया गया है।

घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर से महज कुछ दूरी पर पंडित टोला के पास हुआ।  इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मिंटू सिन्हा अपने ससुराल में रहकर चावल गेंहू का व्यापार करते थे। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ट्रैक्टर पर अनाज आ गया है और उसे अनलोड कराना है। जिसके बाद वह ह्रदय गंज से अपने घर सिमरिया लौट रहा थे। इस दौरान कोलासी आने के बाद उत्तरी सिमरिया पंचायत के पंडित मोड़ के पास उसे गोली मार दी गई। सुबह उसे पड़ा हुआ देखा गया। जिसके बाद उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत बता दिया गया।

बताया गया कि मिंटू के शरीर पर दो गोली का निशान मिला है। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं गांव में मातम छाया हुआ है घटना के बाद पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधि भी इस मामले के बाद उस इलाके में बढ़ते अपराध पर चिंता जताया है।


Suggested News