बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनतांत्रिक विकास पार्टी का आह्वान, वामपंथ और धर्मपंथ छोड़ भीम पंथ पर चलकर ही भारत का होगा वास्तविक उत्थान

जनतांत्रिक विकास पार्टी का आह्वान, वामपंथ और धर्मपंथ छोड़ भीम पंथ पर चलकर ही भारत का होगा वास्तविक उत्थान

पटना : देश में बढ़ रहे द्वेष और असहिष्णुता की भावना को समाप्त करने के लिए वाम पंथ और धर्म पंथ को छोड़कर भीम पंथ पर चलने की आवश्यकता है। शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने से ही दबे-कुचलों को उनका अधिकार मिल सकता है। आज अगर बिहार अन्य राज्यों से पीछे है तो इसका एक मात्र कारण सामाजिक असमानता है जिसे मौजूदा सरकार समाप्त करने में असमर्थ है। हमें बाबा साहेब और बल्लभ भाई पटेल के बताए रास्ते पर चलकर ही अपने हक-हकुक की लड़ाई लड़नी होगी। उक्त बातें जनतांत्रिक विकास पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि आज सरकार के खिलाफ उठने वाली प्रत्येक आवज को दबाई जा रही है। बिहार सरकार का तानाशाही रवैया उसके ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। गरीबों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को सरकार जेल में डालकर उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर करना चाहती है। लेकिन बाबा साहब के अनुआयी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और अपने हक की लड़ाई अपनी जान जाने तक लड़ते रहेंगे।


वहीं, बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जन-जन तबाह है। जरूरत इस बात की है कि बाबा साहेब के विचारों और पटेल के सपनों को धरातल पर उतारा जाय जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की महती भूमिका है। बैठक का संचालन करते हुए पार्टी के वरिष्ट नेता डॉ० रंजन कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचार- "शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो के अपनाकर भारतीय समाज में समरसता स्थापित की जा सकती हैं। लौहपुरूष पटेल ने समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व पर आधारित अखंड भारत का सपना संजोया। सरकार को जनसरोकार से जुड़ना होगा अन्यथा क्रांति का बिगुल फुंका जाएगा। 

इस बैठक में साजिद हुसैन, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, सुबिन कुमार वर्मा, कुमुद पटेल आदि ने सम्बोधित किया और प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ,डॉ रंजन पटेल ,कौशलेंद्र कुमार ,जगनारायण सिंह , साजिद हुसैन,चक्रवर्ती चौधरी ,संतोष यादव ,कुमुद पटेल मौजूद रहे।


Suggested News