बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुखिया ने उप प्रमुख पति पर जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप, कहा कई दिनों से मांग रहे हैं लेवी

मुखिया ने उप प्रमुख पति पर जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप, कहा कई दिनों से मांग रहे हैं लेवी

AURANGABAD : लगातार तीन टर्म से नबीनगर के चंद्रगढ़ पंचायत से मुखिया निर्वाचित हो रहे अमोद चंद्रवंशी पर अपराधियों ने बुधवार को जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनका औरंगाबाद सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बताया जाता है कि अमोद अपने पंचायत के खरौंधा और बिलासपुर के बीच चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने और काम में लगे मजदूरों को मजदूरी देने के लिए डेढ़ लाख की रकम लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने अमोद चंद्रवंशी पर कातिलाना हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, रॉड, हॉकी स्टिक, धारदार हथियार एवं पिस्तौल के बट्ट से किये गये हमले में अमोद गंभीर रूप से घायल हो गये। हमलावरों ने अमोद से डेढ़ लाख की नगदी भी छीन लिया है। 

औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाजरत अमोद ने आरोप लगाया कि उनपर जानलेवा हमला नबीनगर की उप प्रमुख किरण सिंह के पति गुड्डू सिंह ने अपने गुर्गों को भेजकर कराया है। गुड्डू पंचायत के विकास कार्यों में लगातार बाधा डाल रहे है। वे मुझसे विकास कर्यों में लेवी की मांग किया करते है, जिसे नही देने पर ही मुझ पर जानलेवा हमला कराया गया है। 

जबकि उप प्रमुख के पति गुड्डू ने अमोद के आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनपर लगाया गया आरोप सच्चाई से परे और निराधार है। उन्होने कहा कि मुझे मुखिया पर जानलेवा हमला होने की जानकारी तक नही है। जिस वक्त मुखिया उन पर हमला कराने का आरोप लगा रहे है, उस वक्त वे अपनी उप प्रमुख पत्नी किरण सिंह के साथ नबीनगर प्रखंड़ कार्यालय में चल रहे शिक्षक नियोजन के कार्य में शामिल थे। इधर नबीनगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखिया का बयान लिया है। बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News