बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में चली गोली बच्चे को लगी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में चली गोली बच्चे को लगी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

MUZAFFARPUR : जिले के पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहाँ में पैसे के लेनदेन विवाद में रविवार को अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली वहां से सौ मीटर की दूरी पर खड़े 7 साल के कृष्णा उर्फ लड्डू को लग गयी। गोली उसके जांघ को आर पार करती हुई दूसरे जांघ में लग गयी। काफी खून बहने लगा। उसके चचेरे भाई ब्रह्मदेव की नजर पड़ी तो फौरन वे लोग उसे लेकर हॉस्पिटल भागे। बैरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती किया गया। लेकिन, गोली नस में जाकर फंसी हुई थी। उसकी हालत गम्भीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। उधर बच्चे को गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

हॉस्पिटल में मौजूद उसके चचेरे भाई ने बताया कि दो पक्षों के बीच रुपए लेनदेन का विवाद था। वह और उसका चचेरा भाई घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। तभी पुण्यदेव राय ने पिस्टल से गोली फायर कर दिया। एक गोली लड्डू को जांघ में आकर लग गयी। घटना की सूचना पर पारू थानेदार राजेन्द्र दास मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस छानबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 

घटना के सम्बन्ध में ब्रह्मदेव ने बताया कि मोहजम्मा के एक व्यक्ति का करीब एक लाख से अधिक रूपया हमारे ग्रामीण महेंद्र दास के यहां बकाया था। वह व्यक्ति फोर व्हीलर से बकाया पैसा मांगने आया था। लेकिन, दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ते हुए गाली-गलौज और हंगामा तक पहुँच गया। यह देखकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए थे। वह और लड्डू भी वहां पर हल्ला सुनकर देखने के लिए गए थे। 

महेंद्र दास के पक्ष से पुण्यदेव और उसका बेटा व भांजा मौके पर हथियार लहराते हुए पहुंच गए। इनके पास तीन पिस्टल व कट्टा था। एक जंग लगा हुआ था। आते ही वे लोग बकाया मांगने वाले व्यक्ति और उनके साथियों पर टूट पड़े। जमकर मारपीट करने लगे। उसकी गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। जंग लगे कट्टा से फायरिंग करने का प्रयास किया। लेकिन, उसका ट्रिगर नहीं दबा। वहीं पुण्यदेव दूसरे पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। करीब 8-10 राउंड गोली चलने की बात बताई है। इसी दौरान एक गोली बच्चे को आकर लग गयी। मारपीट में घायल व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। वहीँ एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस जांच में जुटी है।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट

Suggested News