बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लज्जित हैं CM तभी तो प्रचार में नहीं गए, नीतीश-ललन ने ही अनंत को भिजवाया जेल और खत्म कराई सदस्यता, विजय सिन्हा का बड़ा अटैक

लज्जित हैं CM तभी तो प्रचार में नहीं गए, नीतीश-ललन ने ही अनंत को भिजवाया जेल और खत्म कराई सदस्यता, विजय सिन्हा का बड़ा अटैक

PATNA : मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश कुमार नहीं गए। उन्होंने इसके पीछे अपने स्वास्थ्य को कारण बताया, लेकिन नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद अब BJP को उन पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। विस के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मिंदा हैं कि जिनको उन्होंने और ललन सिंह ने जेल भिजवाया था, उन्हीं की पत्नी के लिए वह कैसे वोट मांगने जा सकते हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा आज जो मोकामा में उप चुनाव की स्थिति है, उसका कारण खुद नीतीश कुमार और ललन सिंह हैं। उन्होंने ही पहले अनंत सिंह को जेल भिजवाया, फिर उनकी सदस्यता खत्म करवाई। ऐसे में अब नीतीश कुमार किस मुंह से उनकी पत्नी के लिए वोट मांगने के लिए चुनाव प्रचार करने जाते, इसलिए उन्होंने खुद को किनारे कर लिया।

गोपालगंज में भी यही हाल

विजय सिन्हा ने कहा कि गोपालगंज में भी यही हाल है। यहां राजद ने एक ऐसे व्यक्ति मोहन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जो कि सबसे बड़ा शराब बड़ा शराब माफिया है। खुद नीतीश कुमार की पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। नीतीश कुमार के शराबबंदी पर जीरो टालरेंस और अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति की राजद ने धज्जियां उड़ा दी है और मुख्यमंत्री जी मजबूर होकर सब देखने के लिए मजबूर हैं। 

चुनाव में हार का हो गया आभास

विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में नहीं जाने को लेकर बड़ा हमला करते हुए कि उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि दोनों सीटों पर राजद उम्मीदवार की बुरी तरह से हार होनेवाली है.उनकी खुफिया तंत्र ने यह बता दिया है कि अपराधियों को संरक्षित करने और सरकार में शामिल करने को लेकर जनता नाराज है। जनता ऐसी सरकार से मुक्ति चाहती है। ऐसे में दोनों सीटों पर राजद की बड़ी हार होनेवाली है।


Suggested News