बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम का हाल बेहाल : डिप्टी सीएम के लौटते ही सिर फुटौव्वल शुरू, कर्मचारी अपने ही अधिकारियों पर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

नगर निगम का हाल बेहाल : डिप्टी सीएम के लौटते ही सिर फुटौव्वल शुरू, कर्मचारी अपने ही अधिकारियों पर लगा रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

BHAGALPUR :- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को 2 दिनों तक कर्तव्य परायणता को लेकर आया गया पाठ भी रास नहीं आया और उनके जाते ही नगर निगम के कर्मचारी ही  अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने लगे हैं।

 दरअसल नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस शाखा प्रभारी निरंजन मिश्रा ने सिटी मैनेजर रमेश चंद्र वर्मा पर प्रत्येक ट्रेड लाइसेंस के एवज में 500 रुपया रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है, जिसकी लिखित शिकायत शाखा प्रभारी ने नगर निगम के महापौर  सीमा शाह और नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव से की है, निरंजन मिश्रा ने नगर निगम के सिटी मैनेजर पर यह भी संगीन आरोप लगाया है कि वह 1 सप्ताह से रिश्वत लेने को लेकर कई लाइसेंस बनाने की फाइल को दबाकर बैठे हुए हैं, और लाइसेंस जारी नहीं कर रहे हैं।

 वहीं दूसरी ओर सिटी मैनेजर रमेश चंद्र वर्मा ने ट्रेड लाइसेंस प्रभारी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व ही उन्हें सिटी मैनेजर बनाया गया है, पूर्व में हुए ट्रेड लाइसेंस की गड़बड़ी मामले की जांच चल रही है, जब तक जांच पूरी नहीं होती है वह फाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं। इसलिए ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगे हैं उनका पहले साक्ष्य प्रस्तुत करें।

छोटे कारोबार परेशान

 वहीं नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप के बीच ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं होने से छोटे कारोबारियों के बीच गहरी निराशा देखी जा रही है और फुटकर दुकानदार जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस नगर निगम प्रशासन के द्वारा जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि दो दिन पहले ही डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था, इस बैठक के दौरान भी सिटी मैनेजर के काम को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसको लेकर भी खूब विवाद हुआ था। 

Suggested News