बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश की सबसे तेज गति की ट्रेन वंदे भारत के सामने फिर आया मवेशी, हो गया बड़ा नुकसान

देश की सबसे तेज गति की ट्रेन वंदे भारत के सामने फिर आया मवेशी, हो गया बड़ा नुकसान

AHMADABAD : ऐसा लगता है कि देश की सबसे तेज गति की ट्रेन वंदे भारत के लिए अक्टूबर का महीना शुभ नहीं है। खास तौर पर मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलनेवाली वंदे भारत के परिचालन शुरू  होने के एक माह में तीसरी घटना हो गई है। इस सुपरफास्ट ट्रेन के शनिवार को एक बार फिर से एक बैल आकर टकरा गई। जिसमें ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। इस ट्रेन के साथ यह अक्टूबर महीने में तीसरी बार हुआ है। 

ये हादसा गुजरात में हुआ, जब मुंबई से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के सामने बैल आ गया। इससे ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। हालांकि, आधा घंटा रूकने के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह 8 बजे का आसपास हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सुबह 8 बजे का आसपास हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।

अक्टूबर माह में वंदे भारत के साथ हुए हादसे

6 अक्टूबर को भैंसों के झुंड से टकराई

6 अक्टूबर को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकराई थी। इस हादसे में चार भैंसों की मौत हो गई थी। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया था। ट्रैक से भैंसों के शव हटाए जाने के करीब 8 मिनट ट्रेन को 11:27 बजे फिर रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने भैसों के मालिक पर FIR दर्ज की थी।

मवेशियों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस

22 दिन पहले 7 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई थी। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर से जाते समय वडोदरा सेक्शन में आनंद स्टेशन के पास ट्रेन के आगे गाय आ गई, इससे ट्रेन के आगे के हिस्से में मामूली डेंट पड़ा था। हालांकि, 10 मिनट रूकने के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया था।

वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए जाम

8 अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई थी। जानकारी के अनुसार, टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण ट्रेन करीब 5 घंटे खुर्जा स्टेशन पर रुकी रही, इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से भेजा गया था।



Suggested News