बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साथ बैठे थे दंपत्ति, अचानक पति ने पत्नी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

साथ बैठे थे दंपत्ति, अचानक पति ने पत्नी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA: पति पत्नी के बीच विवाद की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। कई बार विवाद इतनी बढ़ जाती है कि पति पत्नी एक दूसरे के हत्यारे तक बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी से सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को तीन गोलियां मार दी। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। 

दरअसल, पूरा मामला एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव खेरियाकलां का है। बताया जा रहा है कि, खेरियाकलां निवासी अशोक कुमार (33) पुत्र कृपाल सिंह शाम को अपनी पत्नी पूजा (उम्र 30 साल) के साथ घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आशोक कुमार ने पत्नी पूजा को तीन गोलियां मार दी।

ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगने के बाद महिला वहीं गिर गई। गोलियां महिला के हाथ में और एक पेट में लगी है। वहीं इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। एएसपी एटा, धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपस में विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मारी है। महिला की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में गोली मारने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

Suggested News