बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोविड जांच के लिए जाने के दौरान हथकड़ी सरका कर भागा अपराधी, पुलिस की तत्परता से हुआ गिरफ्तार

कोविड जांच के लिए जाने के दौरान हथकड़ी सरका कर भागा अपराधी, पुलिस की तत्परता से हुआ गिरफ्तार

SASARAM : सासाराम में आज पुलिस की अभिरक्षा से एक कैदी के भाग जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम नगर थाना से कोविड की जांच के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में एक अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। 

बता दें कि राहुल राज नामक एक युवक को आज सासाराम के नगर थाना की पुलिस ने 'नल-जल योजना' का पाइप चुराते गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद जब उसे कोविड की जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान हाथ में लगे हथकड़ी को खिसका कर तथा पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

लेकिन थोड़ी देर के बाद ही उसे रोजा रोड से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि आरोपी के पकडे जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News