बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रूस और यूक्रेन के बीच मंडरा रहा युद्ध का खतरा, बिहार के 800 छात्रों ने जान बचाने की लगाई गुहार

रूस और यूक्रेन के बीच मंडरा रहा युद्ध का खतरा, बिहार के 800 छात्रों ने जान बचाने की लगाई गुहार

पटना. रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यूक्रेन में प्रवास पर रह रहे भारतीयों में अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है। यूक्रेन में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। वहीं इसमें बिहार के भी करीब 800 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। मंडराता युद्ध के खतरा को देखते हुए भारत सरकार ने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों से अपील की है कि जिसकी पढ़ाई पूरी हो गयी है, वह भारत लौट आए। साथ ही भारतीय एम्बेसी ने इसको लेकर रूस से भी बात की है। रूस ने भारतीय एंबेसी को आश्वस्त किया है कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों को कोई खतरा नहीं होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन में बिहार के करीब 800 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ये सभी वहां मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। युक्रेन में रह रहे बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले छात्र काफी डरे-सहमे हैं। ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी जान की रक्षा की जाए।

युक्रेन स्थित ओडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्र काफी परेशान हैं। ये छात्र अब भारत लौटना चाह रहे हैं। लेकिन इनके सामने एक परेशानी ये है कि वहां एयर टिकट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है, जिसके कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। अब ये गुहार लगा रहे हैं कि उनकी जान की रक्षा एयरलिफ्ट कराकर करें, क्योकि यहां टिकट महंगा हो गया है।

वहीं रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का बिगुल कभी भी बज सकता है। रूस ने अपने एक लाख से ज्यादा सैनिक सीमा पर तैनात कर रखा है। सभी देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। इस बीच बिहार सहित देशभर के करीब 20 हजार छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। इनमें बिहार के 1000 से 1200 छात्र शामिल हैं।


Suggested News