बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी की तारीख भी नही हुई तय,लड़के वाले दिखाने लगे तेवर, पहले की आदर्श विवाह की बात, अब दहेज के रूप में की इतनी रकम की मांग

शादी की तारीख भी नही हुई  तय,लड़के वाले दिखाने लगे तेवर, पहले की आदर्श विवाह की बात, अब दहेज के रूप में की इतनी रकम की मांग

लड़की के पिता ने नाथनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, सगाई से लेकर छेका तक  5 - 6 लाख रुपए किया खर्च

BHAGALPUR/NATHNAGAR : आदर्श विवाह की बात पर तामझाम के साथ लड़की पक्ष ने वर पक्ष के साथ सगाई और छेका के बाद अब लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बनी रिश्ते की बात अब बिगड़ते बिगड़ते थाने तक पहुंच गई है। दोनों परिवार के बीच में आठ माह से तनाव पूर्ण स्तिथि बनी हुई थी।जिसको लेकर  बीते 7 जून को लड़की  के पिता को लड़के पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दुर्गा साह लेन चंपानगर तांती बाजार निवासी पीड़ित लड़की के पिता प्रणव लाल ने बताया कि 7 जून की शाम गेहूं पिसवाने  के लिए जा थे उसी समय संजय कुमार लाल उर्फ डब्बू,पंकज कुमार लाल उनके दोनो पुत्र राहुल कुमार लाल,अभिषेक कुमार लाल,प्रीति लाल सभी ने मिलकर मेरे उपर जानलेवा हमला किया। इस घटना में मेरी एक अंगुली भी कट गई।

घटना का मुख्य कारण है कि  मेरी तृतीय पुत्री का रिश्ता  गत वर्ष पंकज  कुमार लाल के पुत्र राहुल कुमार लाल के साथ तय हुई थी। वर पक्ष ने आदर्श विवाह की बात कही थी। वर्ष 2020 के 14 फरवरी को छेका हुआ था और 31 अक्टूबर को सगाई भी हो गई थी ।जिसमें लगभग मेरा 5 से लाख रुपए खर्च हो गए थे। अचानक उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आ गया और दहेज के रूप में लड़के के परिवार वाले और लड़का राहुल कुमार लाल 15 लाख रुपए मांग करने लगे। मैंने दहेज के रूप में  इतनी भारी-भरकम रकम देने में असमर्थता जताई तो वह लोग तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। जिसको लेकर कई बार समाज के बुद्धिजीवियों ने पंचायत भी की लेकिन नतीजा  कुछ भी नहीं निकला। 

युवती पर एसिड फेंकने की दी धमकी

पिता ने बताया कि धीरे धीरे वह लोग और क्रूर होते चले गए । उन लोगों ने यहां तक धमकी दी है कि बेटी का तेजाब से चेहरा बर्बाद कर देंगे और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित प्रणव लाल ने पुलिस प्रशासन से उक्त सभी नामजद पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में नाथनगर  इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि लड़की के पिता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

Suggested News