बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : मायके में रह रही महिला का तालाब में मिला शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : मायके में रह रही महिला का तालाब में मिला शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के शाहकुंड पुलिस ने पोखर से लावारिस अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है। बाद में मृतिका की पहचान शाहकुंड बाजार की रहने वाले दिनेश चौधरी की 30 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अंदाजा  लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या कर अपराधियों ने आत्महत्या का रूप देने को  लेकर तालाब में फेंक दिया गया है। 

हालांकि घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित आवेदन नहीं दी गई है। जिसके कारण पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है की मृतक महिला की शादी सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर में हुई थी। जिससे मृतिका को एक 9 वर्ष का लड़का है। उक्त महिला पिछले कई साल से अपने मायके में रह कर अपना खर्च चला रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है कि यह हत्या है या आत्महत्या।


भागलपुर से बालमुकुंद की रिपोर्ट 

Suggested News