बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में चिमनी के जर्जर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बेगूसराय में चिमनी के जर्जर कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बेगूसराय. जिले में शुक्रवार को पुलिस ने फंदे से लटके एक युवक का शव बरामद किया है। घटना छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के ऐजनी गांव के समीप की है। शव  बंद चिमनी के एक जर्जर कमरे से बरामद किया गया है। मृतक डुमरी निवासी भोला पासवान के पुत्र नितेश कुमार पासवान बताए जाते हैं। स्थानीय चरवाहों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि नितेश कुमार पासवान गुरुवार को करीब दस बजे रात्रि में अपने घर से निकला था, लेकिन फिर वापस अपने घर नहीं लौटा। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। तब उनके पिता भोला पासवान ने छौड़ाही पुलिस को नितेश के गुमशुदगी की सूचना दी। इस बीच परिजनों की खोजबीन जारी रही। इसी क्रम में शुक्रवार को कुछ चरवाहे अपने  मवेशियों को चिमनी के आसपास चरा रहे थे।


इसी दौरान बंद पड़े चिमनी के जर्जर खपरैल भवन से अचानक मोबाइल का रिंग बजने लगा, जिसे सुनकर सभी आश्चर्यचकित हो गए। उत्सुकतावश जब उनलोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। उस जर्जर घर में एक युवक का शव लटका हुआ था। शव देखते ही वे चरवाहे  हल्ला करते हुए गांव की तरफ भागे और ग्रामीणों को इसकी सुचना दी।

शव मिलने की जानकारी मिलने ही डुमरी सहित आसपास के गांव के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। उस भीड़ ने शव की पहचान नितेश कुमार पासवान के रूप में की। शव मिलने की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

यह हत्या है या आत्महत्या फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हलांकि परिजन इसे हत्या बता रहे है। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि हत्यारों ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से इस चिमनी के बंद पड़े जर्जर कमरे का सहारा लिया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Suggested News