बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार दिनों से गायब दो सगी बहनों की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

चार दिनों से गायब दो सगी बहनों की इस हाल में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

PURNEA : जिले के जलालगढ़ प्रखंड के बिलरिया धार के पास दो महिलाओं की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। दोनों की पहचान प्रखंड के चक गांव में रहनेवाली दो सगी बहनों के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें पिछले चार दिनों से गायब थीं। लाश बरामद होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। 

THE-DEAD-BODY-OF-THE-TWO-LOST-SOULS-DISAPPEARED-FOR-FOUR-DAYS2.jpg

चरवाहों ने देखी लाश
घटना के संबंध में बताया गया है कि बिलरिया धार के पास चरवाहों ने शव को देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े आये और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर लाश को धार से निकाला। दोनों शवों की पहचान 42 वर्षीय माला देवी और 45 वर्षीय कलावती देवी के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि शवों की पहचान मृतका के भतीजे ने कपड़े के आधार पर की। मृतिका के भतीजे के अनुसार दोनों बहनों का अपने पति से तलाक हो चुका था और दोनों साथ रहती थी। 

THE-DEAD-BODY-OF-THE-TWO-LOST-SOULS-DISAPPEARED-FOR-FOUR-DAYS3.jpg

बेरहमी से काटा गया था दोनों महिलाओं का शरीर
हत्यारों ने दोनों महिलाओं की सिर्फ सिर ही नहीं काटा बल्कि उसके शरीर के कई अंगों को बेरहमी से काटकर शव को धार के निकट फेंक दिया था। शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। कसबा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा जलालगढ़ थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि मृतका माला देवी तथा कलावती देवी 23 जून से ही अपने घर चक हाट से जलालगढ़ बाजार जाने के दौरान गायब हो गयी थी। 

THE-DEAD-BODY-OF-THE-TWO-LOST-SOULS-DISAPPEARED-FOR-FOUR-DAYS4.jpg

इस सबंध में मृतका बहन के पुत्र मनोज कुमार ने जलालगढ़ थाने में 26 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इससे पहले की पुलिस अनुसंधान शुरू करती कि सुबह दोनों बहनों का शव बरामद हो गया। मृतका के बहन के पुत्र ने आशंका व्यक्त की कि हत्या के पीछे भूमि विवाद भी हो सकता है।

Suggested News