बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, अस्पताल पहुंचने से पहले निकला दम, मां-भाई भी मिले गायब

घर में खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव, अस्पताल पहुंचने से पहले निकला दम, मां-भाई भी मिले गायब

NAWADA :  : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले के एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। आशंका है कि शरीर पर चाकू से हमला किया गया है। मृतक की पहचान रिटायर्ड हेडमास्टर स्व. सतीश सिन्हा के पुत्र बबलू सिन्हा के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि युवक खून से लथपथ घर में बेड पर पड़ा हुआ था। घर का दरवाजा खुला होने के चलते वहां से गुजर रहे मोहल्ले के किसी व्यक्ति की नजर उसपर पड़ी। यह जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक को मृत घोषित करने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने वाले लोग वहां से खिसक गए। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई। 

मां-भाई का भी कोई पता नहीं

तफ्तीश के क्रम में पुलिस मृतक के घर पहुंची तो मृतक की मां और एकमात्र भाई गायब थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक अपनी मां और भाई के साथ रहता था। तीनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। बड़ा भाई रिंकू अक्सर चाकू लेकर घूमा करता था। आशंका है कि उसने ही चाकू से हमला किया होगा। बहरहाल पुलिस गायब मां-बेटे के बारे में पता लगाने में जुट गई है।

Suggested News