बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में डीलर को गवाही देना पड़ा महंगा, बदमाशों ने घर पर चढ़कर किया पथराव और फायरिंग

नालंदा में डीलर को गवाही देना पड़ा महंगा, बदमाशों ने घर पर चढ़कर किया पथराव और फायरिंग

NALANDA : जिले के मानपुर थाना इलाके के पहाड़पुरा गांव में गवाही देने पर बदमाशों ने डीलर के घर पर चढ़कर फायरिंग और पथराव किया है। हालांकि फायरिंग और पथराव से कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

पीड़ित पक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि साल 2020 में उसके रिश्तेदार की पुत्री को बदमाशों ने गोली मार दिया था। जिसमें उसने गवाही दिया था। इसी गवाही की खुन्नस में दूसरे पक्ष के बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उसके घर पर चढ़कर फायरिंग और पथराव किया है। 

पीड़ित गांव जन वितरण का दुकान चलाता है। घटना के बाद पूरा परिवार डरा सहमा है। परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों का साथ दे रही है। शिकायत करने पर पुलिस ने हम लोगों के साथ ही मारपीट भी किया है। 

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फायरिंग और पथराव की घटना पर पुलिस गांव पहुंची थी। मौके पर एक महिला समेत तीन लोगों को पकड़ कर थाना लाया गया है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News