बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छह साल की बच्ची और उसके दो साल के भाई की मौत, जिसने भी दोनों को देखा, उनका पसीज गया दिल

गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छह साल की बच्ची और उसके दो साल के भाई की मौत, जिसने भी दोनों को देखा, उनका पसीज गया दिल

BEGUSARAI : बेगूसराय में गैस सिलेंडर के फटने से घर के एकलौते मासूम भाई बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव की है। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात करीब नौ बजे एक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और फिर घर आग के आगोश से घिर गया। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बताया जाता है कि राम उदगार ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर के घर मे गैस सिलेंडर लिक कर रहा था। अचानक गैस ब्लास्ट हो गया जिसमें संतोष ठाकुर के दो वर्षीय पुत्र शिव कुमार एवं 06 वर्षीय पुत्री स्वाति कुमारी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सिलेंडर फटते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गया। चारों तरफ चीख - पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और आग बुझाने में लग गए। 

स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।

Suggested News