बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय जुलूस में ठुमके लगाती नजर आई सासाराम नगर निगम की डिप्टी मेयर, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

विजय जुलूस में ठुमके लगाती नजर आई सासाराम नगर निगम की डिप्टी मेयर, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

ROHTAS : सासाराम नगर निगम में लोगों ने अपना नया मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिया है। मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित था। मेयर के पद पर काजल कुमारी निर्वाचित हुई है और डिप्टी मेयर के पद पर सत्यवंती कुमारी चुनी गयी है। जीत के बाद मेयर और डिप्टी मेयर दोनों के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। 

अब डिप्टी मेयर के विजय जुलूस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने समर्थकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रही हैं। 23 सेकेंड के वीडियो में जुलूस किसी मुहल्ले से गुजा रहा है। इस क्रम में डांस करते समर्थक नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर से भी साथ देने का अनुरोध करते हैं। समर्थकों का उत्साह देख डिप्टी मेयर भी डांस करती है, साथ मे चल रहे उनके पति पूर्व उपमुख्य पार्षद च्रद्रशेखर सिंह भी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो किसी के द्वारा छत से बनाया गया है जो वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें की नगर निगम, सासाराम की पहली उपमेयर सत्यवंती देवी ने भारी मतो से चुनाव जीता था। उनके सिवा सभी उपमेयर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। सत्यवंती देवी मतगणना में शुरू से आगे रही और 18 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं।

उन्हें 30 हजार से अधिक वोट मिले थे। सत्यवंती देवी के पति चंद्रशेखर सिंह नगर परिषद सासाराम के निवर्तमान उप मुख्य पार्षद थे। इस तरह से उपमेयर का पद पति के बाद पत्नी को मिला है। दंपती की बड़ी चुनावी सफलता मानी जा रही है, माना जा रहा है कि सासाराम की इस जीत का सासाराम की राजनीति पर दूरगामी असर होगा।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News