बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की संवाद यात्रा पहुंची कांटी के मैसाहां, नेताओं ने लोगों से किया संवाद

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की संवाद यात्रा पहुंची कांटी के मैसाहां, नेताओं ने लोगों से किया संवाद

पटना. भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की संवाद यात्रा मंगलवार को कांटी क्षेत्र के मैसाहां गांव पहुंची। यहां नेताओं ने लोगों से संवाद किया। मौके पर ग्रामीणों की समस्या जानी तथा उनसे आगामी 8 मई के पटना सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि समाज में मिलजुल कर चलने का मंत्र हमारे पूर्वजों ने हम सबको दिया है। कतिपय कारणों से हम इस मंत्र से विमुख हो गए थे। जिस वजह से हमारी स्थिति समाज में कमजोर पड़ गई है। आज समय की मांग है कि हम सब आपसी मतभेद भूलकर आपस में संगठित व मजबूत होकर एक बार फिर से समाज के दूसरे कमजोर लोगों के लिए मददगार साबित हों।

उन्होंने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट सामाजिक उत्थान एवं सम्मान के लिए लगातार प्रदेश स्तर पर अभियान चला रहा है। हम "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" तथा "जो मुझे सम्मान देगा हम उसका साथ देंगे" के फार्मूले पर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्हों ने कहा कि हमारे लिए समाज का कोई वर्ग व्यक्ति अछूत नहीं है। हमारा विरासत सिखलाता है कि हम समाज के सभी लोगों को सम्मान देकर साथ ले चले। उन्होंने खासकर युवा वर्ग से बुराइयों को त्याग कर अच्छाई की ओर अपने आप को ले चलने का अपील किया।

Suggested News