बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया मठ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, मठ के विकास पर किया चर्चा

बोधगया मठ का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, मठ के विकास पर किया चर्चा

BODHGAYA : आज बोधगया मठ का जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी अभिषेक सिंह ने मठ में स्थापित भगवान बुद्ध के दो हजार वर्ष पुराने प्रतिमा का जायजा लिया। साथ ही मठ में स्थित ठाकुरवाड़ी का भी निरीक्षण। उन्होंने वहां स्थित पीतल के आधुनिक प्रतिमा का साफ सफाई करवाने का आदेश दिया। मिली जानकारी के मुताबिक धार्मिक न्यास समिति के सदस्य चंदन सिंह, जिला अधिकारी गया और मठ के सदस्यों के साथ सम्पति का आकलन किया जा रहा है। जिसमे कई आदेश जिला अधिकारी ने कर्मियों को दिए है। 

इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड बिहार के द्वारा बोधगया मठ के रखरखाव के लिए एक समिति बनाई गई है, ताकि इस मठ के गरिमा को और आगे ले जाया जा सके। उसी की सिलसिले में आज तीसरी बैठक की गई है। साथ ही सभी सदस्यों के द्वारा मठ का भ्रमण किया गया। भ्रमण के बाद एक सहमति बनी है की इस ऐतिहासिक मठ की गौरवमयी इतिहास रहा है। उसी के अनुकूल आज के परिवेश में मठ को और बेहतर कर सकें। साथ ही यहां के बहुमूल्य वस्तुओं को सुरक्षित किया जा सके। 

उन्होंने आगे कहा की आने वाले समय में किस किस तरह का यहां काम किया जाए, जिससे मठ का और विकास हो सके। जैसे मठ का जीर्णोद्धार और मठ के लाइब्रेरी को डिजटीलाईजेशन किया जा सके। इन तमाम बिंदुओं पर वार्तालाप हुई है। इसके अलावा यहां जितने प्रतिमा हैं इसकी एक एलीमेंट्री बनाकर सुरक्षित किया जा सकेगा।

बोधगया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News