बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को पैदल ही कोविड के इंतजाम का जायजा लेने अस्पताल पहुंच गए डीएम, ठंड से कांपते गरीबों का भी जाना हाल

आधी रात को पैदल ही कोविड के इंतजाम का जायजा लेने अस्पताल पहुंच गए डीएम, ठंड से कांपते गरीबों का भी जाना हाल

MOTIHARI : कड़ाके की ठंड व बढ़ते कोविड की हाल जानने आधी रात को  शीर्षत कपिल अशोक पैदल ही  शहर का भ्रमण करने निकले। जहां उन्होंने ठंड से कपकपाते रिक्शा चालक, गरीब असहाय ,फूटपाथ पर रहने वाले दर्जनों जरूरतमंद को कम्बल ओढा व मास्क दिया गया। वह मास्क लगा कोविड-19 से बचाव की दी सलाह दी गई। डीएम  द्वारा बापूधाम रेलवे स्टेशन, गांधी चौक मीना बाजार, सदर अस्पताल स्थित अस्थाई रैन बसेरा पर असहाय एवं जरूरतमंद बीच कंबल एवं मास्क का किया गया वितरण।

डीएम ने सदर अस्पताल के अस्थाई रैन बसेरा में पहुँच आम लोगों को मिल रहे सुविधाओं से हुए रूबरू तथा रैन बसेरा में रुके लोगों से मिल रही सुविधाओ की जानकारी ली गई। वहीं रैन बसेरा संचालक से कोविड नियमो का पालन करते हुए ठहरने वाले लोगो को विशेष ख्याल रखने का सख्त निर्देश दिया गया। इसके बाद डीएम सदर अस्पताल के कोविड सेंटर के दौरे पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड सेंटर पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों से की बातचीत कर लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी ली और साफ सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश  दिया।

अलर्ट रहने का दिया निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को कोविड के बढ़ते संक्रमण से निपटने को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। कोई लापरवाही बर्दास्त नही किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुबिधा 24 घंटा उपलब्ध रहना चाहिए।साथ मे अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Suggested News