BHAGALPUR : जिले के सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत के मुखिया अनिता देवी की संदिग्ध मौत को लेकर यह स्पष्ट हो गया है कि उनकी हत्या की गई है। उनकी हत्या की घटना को अंजाम देने में ड्राइवर की भूमिका सामने आई है। जिसने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया है। हत्या के बाद दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। बाद में उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। वहीं दोनों को बचाने की कोशिश में थानाध्यक्ष मनीष कुमार का मोबाइल भी गुम हो गया।
बताया गया कि मुखिया अनिता देवी की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था, लेकिन इसके बाद मुखिया का ड्राइवर वहां से नहीं निकल सके और घर में ही छिपकर भागने के लिए मौके की तलाश में थे। आज जैसे ही मौका मिला वह भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हे पकड़ लिया। थोड़ी सी पिटाई के बाद दोनों ने पूरी साजिश के बारे में बता दिया।
बताया गया कि मुखिया का ड्राइवर गांव का है और उसका साथी पर्वता गांव का निवासी बताया गया। बताया गया कि मुखिया की हत्या करने के लिए गांव के कुछ लोगों ने ड्राइवर सहित कुछ लोगों को सुपारी पर बुलाया था। जिनमें कुछ लोग भाग गए, लेकिन यह दोनों वहीं फंस गए।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई है। बाथ थानाध्यक्ष मनिष कुमार दोनों युवक को पकडकर पुछताछ कर रही हैं। वहीं घटना स्थल पर लॉयन ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार एवं असरगंज थाना पुलिस,अकबरनगर थाना पुलिस, शाहकुंड थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस पहुचकर पूरे गांव मे पुलिस छाबनी मे तबदील होकर घटना की तहकीकात मे जुट गई हैं।