बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खबर का हुआ असर: बाढ़ प्रभावित पटनासिटी के जल्ला क्षेत्र में जाप ने बांटी राहत सामग्री

खबर का हुआ असर: बाढ़ प्रभावित पटनासिटी के जल्ला क्षेत्र में जाप ने बांटी राहत सामग्री

PATNA :  बिहार में लगातार हो रहे बारिश के बाद बिहार की लगभग 28 जिले बाढ़ से प्रभावित है। बिहार की कई नदिया उफान पर हैं जिसके बजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करे राजधानी पटना की तो कल ही हमने खबर दिखाई थी कि पटना सदर का दिदारगंज थाना के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं, खासकर सोनामा पंचायत के खासपुर गांव ज्यादा प्रभावित हैं और यहां के लोगों को खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। 

 राज्य सरकार के तरफ से तो कोई राहत सामग्री नही पहुंची न्यूज4नेशन की खबर के बाद  जन अधिकार पार्टी के नेता पूर्वी जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद और जन अधिकार सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष भानू यादव  बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंच यहां के लोगो के बीच फूड पैकेट वितरित किया। साथ ही यह भी कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव जी का कहना है कि हम जेल में हैं तो क्या हुआ मानवता की सेवा सबसे ऊपर है और यह कभी रुकना नही चाहिए। 

नेताओ ने कहा कि हम आने वाले दिनों में स्वास्थ्य शिविर भी यहां लगाने जा रहे है,और आगे भी हमारी सेवा जारी रहेगी।

Suggested News