बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप जिन्हें अर्जुन समझ रहे थे वें उनके लिए दुर्योधन निकले: अरविन्द सिंह

लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप जिन्हें अर्जुन समझ रहे थे वें उनके लिए दुर्योधन निकले: अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि तेज प्रताप यादव पारिवारिक साजिश के शिकार हुए है। उन्होंने कहा की शिवानंद तिवारी का राजद में क्या हैसियत है, यह पूरा बिहार जानता है। वें खुद ही पद के लिए बेचैनी में कुछ भी करते और बोलते रहते हैं, वें खुद राजद में आतिथि कलाकार है। वें सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र विधायक तेज प्रताप को कहते हैं, कि वे राजद में नहीं है, और राजद से निकल चुके हैं। तेज प्रताप यादव को राजद में शिवानंद तिवारी ने उन्हें उनका औकात और हैसियत बता रहें है। उन्होंने कहा की तेज प्रताप आप सोचिए कि इसके पहले से ही जगदानंद सिंह ने आपको कहा  था कि कौन है तेज प्रताप, मैं तेज प्रताप को नहीं जानता हूं। आपको समझ लेना चाहिए कि आप पार्टी में पद और संपत्ति के लिए  पारिवारिक साजिश के शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा की अगर आप पारिवारिक साजिश के शिकार नहीं हुए हैं तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान आना चाहिए था। इस पर आपके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जो आपके छोटे भाई  का बयान आना चाहिए था। अरविन्द ने कहा है कि तेज प्रताप यादव आपके मां पिताजी राजद सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को भी आप से अलग कर दिया गया है। यहां तक की आपके पूरे परिवार को साजिश के तहत तोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा की यह कौन कर सकता है..? आप सब जानतें है। आप छोटे भाई के साजिश के शिकार हुए हैं, आप जिनको अर्जुन समझ रहे थे, वें आपके लिए दुर्योधन निकले। आप अपने आप को दुर्योधन से बचाइए। अब आपको याचना से कुछ मिलने वाला और होने जाने वाला नहीं है, महाभारत में आप पढ़ चुके हैं, और याचना नहीं अब रण कीजिए।

Suggested News