बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : जिसे मासूम कहती थी दादा, उसी ने बनाया अपनी हवश का शिकार

हैवानियत की हद : जिसे मासूम कहती थी दादा, उसी ने बनाया अपनी हवश का शिकार

NEWS4NATION DESK : एक 63 वर्षीय वुजुर्ग के द्वारा एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। जिस बुजुर्ग को बच्ची दादा कहती थी उसी ने इंसानियत की सारी सीमांओं को पार करते हुए बच्ची को अपनी हवश का शिकार बनाया। घटना दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बुजुर्ग बच्ची को बहला फुसला कर उसे अपने घर लेकर गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 14 वर्षीय पीड़िता के बयान पर  केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता कापसहेड़ा गांव में किराए के मकान में रहती है। किशोरी के पिता और मां मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही आरोपी बुजुर्ग रहता है। उसका घर पर आना-जाना है। किशोरी आरोपी को दादा कहती थी और अक्सर उनके घर जाया करती थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि आरोपी काफी समय से उससे छेड़खानी करता आ रहा था।

पीड़िता इस बात को नजरअंदाज कर रही थी। तीन दिन पहले उसे अपने कमरे में ले गया और दरवाजा बंदकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


Suggested News