बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : ससुराल से दहेज नहीं लाया बेटा, परिजनों ने कर दी हत्या

हैवानियत की हद : ससुराल से दहेज नहीं लाया बेटा, परिजनों ने कर दी हत्या

Nawada : अबतक आपने दहेज की लिए बहू की हत्या किये जाने की बात सुनी होगी, लेकिन नवादा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। 

दरअसल जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बिगहा गांव से दहेज के लिए अपने ही बेटे की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। इस बावत मृतक के ससुराल वालों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि संपत बिगहा गांव में विमलेश कुमार नामक एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया। हत्या का आरोप पिता व स्वजनों पर लगा है। 

मृतक युवक के ससुर सुरेश प्रसाद ने घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें समधी (युवक के पिता) सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपित घर से फरार बताए गए हैं।

मृतक के ससुर रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारन गांव निवासी सुरेश यादव के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी गत वर्ष अप्रैल माह में सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बिगहा गांव निवासी उत्तम यादव के पुत्र विमलेश के साथ की थी। 

सुरेश यादव का कहना है कि शादी के बाद से ही स्वजन विमलेश पर ससुराल से दहेज में रुपये मांगने के लिए दबाव बना रहे थे। रुपये नहीं देने पर ससुराल जाने से मना करते थे। इस बीच एक सप्ताह पूर्व युवक ससुराल चला आया और तीन-चार दिन रहकर घर लौटा था। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि विमलेश की हत्या कर दी गई है और शव को जलाया जा रहा है। सूचना के बाद वे तीन-चार लोगों के साथ समधी के घर गए। ग्रामीणों ने बताया कि बुरी तरह की गई पिटाई से विमलेश की मौत हुई है। शव को गांव से दक्षिण श्मशान पर जलाया जा रहा है। 

जब हमलोगो श्मशान घाट गए तो वहां लड़के के स्वजनों ने उनलोगों के साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया।  जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना सिरदला थाना को दी। 

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र दलबल के साथ जब तक श्मशान घाट पहुंचे तबतक शव करीब-करीब जल चुका था। पुलिस को देख वहां रहे लोग फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया।

सिरदला थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के ससुरवालों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News