बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : गैंग रेप के दौरान पीड़िता के गुप्तांगों को सिगरेट से दागा, मरणासन्न स्थिति में सड़क पर फेंका

हैवानियत की हद : गैंग रेप के दौरान पीड़िता के गुप्तांगों को सिगरेट से दागा, मरणासन्न स्थिति में सड़क पर फेंका

NEWS4NATION DESK : हैवानियत की सारी हदों को पार कर देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। हैवानों ने एक विवाहित महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप किया। इतने से ही उनका मन नहीं माना। घटना के दौरान बड़े ही बेरहमी से हैवानों ने महिला के नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा। फिर उसे जहर पिलाकर मरने के लिए सड़क पर फेंक दिया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान उसकी दो साल की मासूम बेटी भी साथ में थी। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र से एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने बलात्कार के दौरान पीड़ता के गुप्तांगों को सिगरेट से भी दागा। इसके बाद पीड़िता को जहर पिलाकर मारने के उद्देश्य से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।  

बताया जा रहा है कि महिला ने एक माह पहले अपने पति से तलाक लेकर दूसरी शादी की है। वहीं इस घटनाक्रम में पहले पति और उसके रिश्तेदारों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। 

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News