बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : अपनी नाबालिग बेटी के साथ बाप कर रहा था दो महीने से दुष्कर्म

हैवानियत की हद : अपनी नाबालिग बेटी के साथ बाप कर रहा था दो महीने से दुष्कर्म

NEWS4NATION DESK : हवश के भूखे एक शख्स द्वारा अपनी ही मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो माह से वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक कलयुगी बाप ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि हवस के भूखे पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दो माह तक तमंचे के बल पर डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।
 
बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां ने अपने पति को बेटी के साथ जबरदस्ती करते रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर उसने शोर मचा दी। महिला के शोर पर आसपास के लोग जमा हो गये और पहले तो कलियुगी पिता की जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता की मां की मानें तो वह दो माह से लगातार बेटी से दुराचार कर रहा था। जब बेटी कुछ बताने का प्रयास करती तो इसरार उसे जान से मारने की धमकी देता था। सदर सीओ आई पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीडिता का मेडिकल कराया जा रहा है। 

Suggested News