बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : पहले 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

हैवानियत की हद : पहले 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

PURNIA : जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए एक 8 साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव खेत में एक झाड़ी से बरामद किया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के टीकापट्टी थाना के कोशकीपुर गांव में 24 घंटे से लापता बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में झाड़ी से बरामद किया गया। बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।  
 बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी शनिवार से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं आज सुबह घर के बगल में एक खेत से उसकी लाश बरामद हुई है। 

इधऱ घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को देखने से लगता है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी है, फिलहाल जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का पूरी तरह से खुलासा हो पायेगा।

Suggested News