बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की हद : जिंदा महिला की सजा दी चिता, पुलिस की वजह से बची जान

हैवानियत की हद : जिंदा महिला की सजा दी चिता, पुलिस की वजह से बची जान

ARA : भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। आपको सहसा विश्वास नहीं होगा कि किसी जिंदा महिला की उसके अपने ही चिता सजा सकते है। लेकिन जिले के संदेश थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई है। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला की जान बच गई। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि संदेश थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनतट के किनारे सारीकपुर श्मशान घाट पर एक महिला को जिंदा जलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और चिता पर पड़ी बेहोश महिला को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके परिजन वहां से फरार हो चुके थे।
 
 वहीं होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह श्मशान घाट कैसे पहुंची इसका उसे कुछ पता नहीं है। हालांकि उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को 14 साल से अधिक हो चुका है, लेकिन अबतक कोई संतान नहीं हुआ है। महिला ने कहा कि संतान नहीं होने की वजह से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है। 

इधर घटना के पीछे महिला के पति और उसके ससुरालवालों का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।  

Suggested News