बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घरवालों ने उम्रदराज लड़के से तय करायी शादी तो प्रेमी के पास पहुंची युवती, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंदिर में कराई शादी

घरवालों ने उम्रदराज लड़के से तय करायी शादी तो प्रेमी के पास पहुंची युवती, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंदिर में कराई शादी

BETTIAH : जिले के नरकटियागंज में एक अनोखी शादी का गवाह नगर का प्रचलित गोपाला ब्रह्म स्थान रहा। यहां एक प्रेमी जोड़े को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शादी करा दी। हालांकि दोनों की शादी में सुबह से ही अड़चनें लगी रही। पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ा और लंबी पुछताछ की। जब पुलिस को मालूम हो गया कि दोनों बालिग है और दोनों अपने मर्जी से शादी करना चाहते हैं तो दोनों के परिवार वालों के सहमति से दोनों को छोड़ दिया गया। उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता आगे आएं और विधि विधान से गोपाला ब्रह्म स्थान स्थित मंदीर में दोनों की शादी रचा दिए।

शादी में लड़के के परिवार के सभी लोग शामिल थे। लेकिन लड़की वाले इस शादी से नाराज दिखे और शादी में शामिल होने से इंकार कर अपने घर चले गए। शादी में समाजसेवी वर्मा प्रसाद,नगर उप सभापति प्रतिनिधि संतोष राज,लड़के के पिता रामानंद तिवारी माता गुड़िया देवी,भाई विक्की तिवारी समेत मुहल्ले के दर्जनों लोग शामिल हुए। विसूनपरवा गांव निवासी पंडित शेषमणी तिवारी ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराया। 

मामले मे बताया जाता है कि नगर के वार्ड संख्या 11 प्रकाश नगर निवासी रामानंद तिवारी के बड़े बेटे की शादी लगभग एक वर्ष पुर्व रामनगर के रतनपुरवा निवासी अशोक पाण्डेय की बेटी से हुई है। जिस वजह से उनका छोटा बेटा विशाल का अपने भाभी के घर आना जाना था। इसी बीच उसे अपने भाभी की छोटी बहन शिवानी से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग 6 माह से चल रहा था। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगा तो दोनों की शादी तय कर दी। फिर कुछ दीन बाद लड़की के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के एक अधेड़ व्यक्ति से उसकी शादी तय कर दी। शादी के एवज मे लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष से 50 हजार रुपए भी ले लिए। जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसके परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। 

किसी तरह वहा से भाग कर नरकटियागंज अपने प्रेमी के घर पहुंच कर सारी बात बताई। उसके बाद लड़की के परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना पर उसके घरवाले भी आ गये। लेकिन उन्होंने पुलिस को गलत मैसेज दे कर दोनों को पकड़वा दिया। लड़की ने पुलिसिया पुछताछ में बताया कि वह बालिग है। अपने बहन के देवर से प्यार करती है। अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। शादी के बाद दोनों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस को धन्यवाद दिया है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks