बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परिजनों को पसंद नहीं थी बेटी की आशिकी, गुस्से में उठाया यह बड़ा कदम कि अब जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

परिजनों को पसंद नहीं थी बेटी की आशिकी, गुस्से में उठाया यह बड़ा कदम कि अब जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

MADHUBANI : परिवार के सम्मान के आगे एक बार फिर से प्यार की हार हुई है। मामला मधुबनी जिले से जुड़ा है। जहां के मंगरौना गांव में आम के बगीचे में विकास कुमार ठाकुर नाम के युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया गया कि युवक का पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। इस प्रेम के कारण युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया है। हालांकि पुलिस अभी परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की बात कर रही है। 

अंधराठाढ़ी थाने से जुड़े मामले में पुलिस ने बताया कि 11 मई को लड़का और लड़की दोनों एक साथ घर से फरार हो गए थे। लड़की वालों की तरफ से विकास कुमार ठाकुर के परिवार पर FIR दर्ज कराई गई थी। मृतक के परिवार में मृतक की छोटी बहन की शादी भी इसी वर्ष होने वाली थी। विकास कुमार ठाकुर के शादी के लिए भी लड़की देखी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की रात पानी बहाने को लेकर लड़की के परिजन मृतक और उसके दोनों भाई के साथ गाली गलौज करने लगे थे।

बहलाफुसलाकर ले गए अपने साथ

परिजनों का कहना है कि रात में ही आरोपियों ने विकास को अपने साथ बहला-फुसलाकरआम के बगीचे में ले गए। वहां पर उसे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास थोड़ी देर बाद घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब 11:30 बजे परिजनों की नजर आम के बगीचे में पेड़ से लटके विकास पर पड़ी। 

परिजनों ने इसकी सूचना अंधराठाढ़ी थाने को दी। सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। फिलहाल परिजनों के शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।


Suggested News