घर वालों ने किया प्यार का विरोध और करा दी शादी, प्रेमी जोड़ा संग जी ना सका तो साथ झूल गए फांसी के फंदे पर...

VAISHALI: साथ जिएंगे साथ मरेंगे.... एक प्रेमी जोड़े ने इस कसम को पूरी करने के लिए आज मौत को गले लगा लिया। दरअसल, दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और साथ रहना चाहते थे लेकिन उनके परिवार वाले उनके साथ के खिलाफ थे। जिसके कारण प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। दरअसल, पूरा मामला वैशाली जिले के देसरी का है। प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बताया जा रहा कि दोनों के साथ आने को लेकर परिवार में विरोध था। जिसके कारण प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। जानकारी अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े का घर आमने-सामने है। दोनों का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया। वहीं दोनों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के निवासी के रुप में हुई है।
बताया जा रहा कि अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई है और इसके पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं। और अजीत भी मजदूरी कर अपने परिवार के साथ अपने घर पर ही रहता है। सोनी और अजीत की प्रेम कहानी को देखकर सोनी के परिवार वालों ने 2 साल पहले समस्तीपुर जिला के सिमरी में शादी करा दिया था। उन दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन 6 महीने से सोनी अपने मायके में ही रह रही थी। इस दौरान आमने-सामने घर होने से सोनी और अजीत का आमना सामना भी हो रहा था।
फिर से दोनों के बीच प्यार का भूत चढ़ गया और दोनों ने अब अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं सोनी की बहन की शादी तीन दिन पहले ही धूमधाम से हुई थी। जिससे पूरे परिवार में जश्न का था, लेकिन अब पूरा परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने देसरी थाना क्षेत्र के खोकसा कल्याण गांव के आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ दोनों का शव बरामद किया है। वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट