बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कट्टे की नोंक पर परिवार को बंधक बना घर में लाखों की डकैती, ग्रामीण जुटे तो फायरिंग करते भागे

कट्टे की नोंक पर परिवार को बंधक बना घर में लाखों की डकैती, ग्रामीण जुटे तो फायरिंग करते भागे

NALANDA :  दीपनगर थाना अंतर्गत मघड़ा गांव के चंडी स्थान के समीप बदमाशों ने परिवार को बंधक बना, घर में लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना निजी स्कूल के शिक्षक राम लखन यादव के घर में हुई। 8 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर डकैत फायरिंग करते हुए फरार हुआ। सभी आसपास के गांव का लुटेरा बताया जा रहा है। पीड़ित तीन लाख के जेवर और 65 हजार नगदी लूट का आरोप लगा रहे हैं।  घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिवार डॉग स्क्वायड बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

गृहस्वामी ने बताया कि उनका पैतृक गांव परबलपुर के करण बीघा है। वह अपने मघड़ा के मकान में छात्रावास चलाते हैं। जिसमें 20-25 बच्चे वर्तमान में है। रात में वह घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान दो बदमाश आकर हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके बाद छह बदमाश घर में घुस गया। सभी को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया गया। लुटेरे तीन लाख के जेवर और 65000 नगदी लूट लिए।

 पत्नी मंजू देवी की नाक से बेसर नहीं खुला तो बदमाश उसे चाकू से नोच रहे थे। जिससे वह जख्मी हो गयी। विरोध करने पर उन्हें भी पिटा गया।  ग्रामीणों को घटना की भनक लगी तो लोग जमा होने लगे। भीड़ जमा होता देख बदमाश गोलीबारी करते हुए फरार हो गया। सभी डकैत आसपास के गांव का बताया जा रहा है। कुछ बदमाश गमछा से चेहरा छिपाए हुए थे।

थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Suggested News