बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत का पटवन कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

खेत का पटवन कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

LAKHISARAI : जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बीते दो दिनो में दो हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। प्रशासन भी इन मामलों पर लगाम लगाने की हरसंभव कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन अपराधी इतने बेखौफ हैं कि वह लगातार घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले कुछ समय में लखीसराय के कई इलाकों में गोली मारकर हत्या कर देने की कई खबरें सामने आई हैं। 

ताज़ा मामला लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के दिरा गांव में सामने आया है। जहां अपराधियों के द्वारा दिरा गांव निवासी स्व. एतवारी महतो के 45 वर्षीय पुत्र सकीन्द्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त किसान सकीन्द्र महतो अपने खेत में प्याज का पटवन कर रहा था। इसी दौरान अपराधी आए और सकीन्द्र महतो को गोली मार दी।

सूचना मिलने पर हलसी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान सकीन्द्र महतो का गांव के ही राधे महतो से जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद में पहले भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। बताया जा रहा है की इस घटना के बाद ही सकीन्द्र महतों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वहीँ पुलिस ने भी शुरुआती जांच में बताया है कि जमीन विवाद में ही हत्या की गई है। बता दें कि लखीसराय में जमीन विवाद में बीते 48 घंटे में दो लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।


Suggested News