बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल के अनुदेशकों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, सिविल सर्जन पर मनमानी का लगाया आरोप

सदर अस्पताल के अनुदेशकों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, सिविल सर्जन पर मनमानी का लगाया आरोप

BEGUSARAI : जिले के सदर अस्पताल में अनुदेशकों का आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है। सदर अस्पताल के अनुदेशक अपने समायोजन जल्द से जल्द किये  जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन  पर बैठे है। 

अनशन पर बैठे अनुदेशकों का कहना है कि पिछली बार सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि 25 जनवरी 2020 तक सभी अनुदेशकों  का समायोजन कर दिया जाएगा, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आज तक समायोजन की दिशा में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। 

अनुदेशों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय एवं  बिहार सरकार  द्वारा जारी आदेश की जिला प्रशासन द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। बेगूसराय को छोड़ राज्य के कई जिलों में अनुदेशकों का समायोजन हो चुका है। लेकिन, बेगूसराय के सिविल सर्जन द्वारा रोस्टर तैयार नहीं होने की बात कह कर टालमटोल की रवैया अनुदेशकों के साथ अपनाया जा रहा है। 

अनशन  पर बैठे अनुदेशक दिनेश सहनी ने बताया कि हमें सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं बिहार मंत्री मंडल द्वारा न्याय मिल चुका है, फिर  भी बेगूसराय के सिविल सर्जन द्वारा सभी अनुदेशकों को टहलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 96 अनुदेशकों में से चार लोगों की विभिन्न कारणों से अब तक मौत हो गई है और कुछ लोगों की उम्र सीमा बहुत ही कम रह गई है।

वहीं कहा कि जब तक हम लोगों का समायोजन नहीं हो जाता तब तक हमारा  अनशन जारी रहेगा। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News